भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है हिंदी !
भारत माता की आन-बान और शान है हिंदी
क्रांतिकारियों के क्रांति का कारण है हिंदी
स्वाभिमान है हिंदी,पहचान है हिंदी
कौआ लाख बार भी मोर के पंख पहन ले पर वो मोर नही बन सकता ! उसी प्रकार अपने आप को दूसरे से अलग,मॉडर्न(आधुनिक) दिखने की आड़ में कुछ भारतीय विदेशी संस्कृति जैसे-आचार-विचार,वेशभूषा,भाषा को अपनाते तो है पर वो अपनी हालत मोर के पंख पहने हुए कौए जैसे कर लेते है !!
ऐसा लिखने का प्रयोजन किसी आचार-विचार,वेशभूषा य भाषा का मजाक बनाना य उसपर आवाज उठाना नही बल्कि लोगो द्वारा इनके अपनाये जाने पर भारतीय संस्कृति पर प्रभाव दर्शाना है !! ताकि किसी चीज को अपनाने से पहले उसकी उपयोगिता व् कारण को जान ले !!
विदेशी संस्कृति अपनाने वाले लोगो का भारत पर नकारात्मक प्रभाव !!
किताबो की छपाई में,डाक्टर की दवाई में,अंग्रेजी ही अंग्रेजी !! यहाँ हम विदेशी संस्कृति का नही बल्कि उस संस्कृति को अपनाने वाले लोगो का भारत पर प्रभाव दर्शाना चाहते है !
कोई संस्कृति बहुत समय तक तभी टिक सकती है जब बहुयामी लोगो द्वारा उन नियमो का समूह (जीवन जीने के तरीके) को स्वीकारा जाये ! और संस्कृति मात्र अपनी पसंद पर नही बल्कि जलवायु,क्षेत्र,भौगौलिक दृष्टि और अनेक कारणों पर भी निर्भर करती है जो कि अधिक समय तक पालन करने के दौरान संस्कृति का रूप ले लेती है ! १९४७ की शारीरिक आजादी के बाद कुछ भारतीयों का मानसिक संतुलन इस तरह बदला कि छींक और अपानवायु भी वे विदेशी भाषा में मारते है ! आज तमाम जगह अंग्रेजी के शब्द देखने को मिल जायेंगे जो विदेशी संस्कृति का हिस्सा है, जिसकी आवश्यकता किसे है और किसे नही ,ये लेने का अधिकार भी हमारे पास नही है ! न ही हमारे पास इस बात का चयन करने का अधिकार है कि हमारे आस पास उस भाषा को प्राथमिकता दी जाये जो हमारी मूल भाषा है,क्षेत्रिय भाषा है !!
जबरदस्ती विदेशो भाषा थोपने का प्रभाव लोगो पर ये पड़ा कि आज भारत के लोग न हिंदी न अंग्रेजी और न ही अन्य देशी भाषा के अच्छे जानकार है बस सहायक शब्दों की सहायता से अपने विचारो की अभिव्यक्ति कर रहे है !
इससे न केवल उनका स्वाभाव बल्कि उनकी भारतीयता भी प्रभावित हो रही है !अंग्रेजी भाषा किस तरह हम भारतीय लोगो पर जबरदस्ती कर रही है इसके कुछ उदाहरण पर नजर डालते है !!
सिलाई की दुकान में,मलाई की दुकान में, अंग्रेजी ही अंग्रेजी !!
वकील की लड़ाई में,केस की सुनवाई में, अंग्रेजी ही अंग्रेजी !!
रिमोट के बटनों में,टीवी के फंश्नो में, अंग्रेजी ही अंग्रेजी !!
रडियो के गानों में,डीजे के गानों में, अंग्रेजी ही अंग्रेजी !!
दूध की थैली में,पार्टी की रैली में, अंग्रेजी ही अंग्रेजी !!
स्कूल की पढाई में,कालेज की पढाई में,अंग्रेजी ही अंग्रेजी !!
No comments:
Post a Comment